छात्रों नें थाने में काटा हंगामा, छात्र नेताओं को थाने में बैठाएं जाने पर भारी संख्या में पहुंचे छात्रों नें किया विरोध प्रदर्शन

TIMES7NEWS - कानपुर के कल्याणपुर थाने नें आज शाम भारी संख्या में एकत्रित हुए छात्रों नें पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कल्याणपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लागए, जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हुआ.

कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थिति महाराणा प्रताप इंजिनियरिंग कालेज में कुछ दिनों पूर्व पढ़ाई को लेकर शिक्षकों और छात्रों के बीच हुई बहस बाजी के दरमियान शिक्षकों पर छात्रों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था, जिसपर पुलिस के उच्चधिकारियों द्वारा संज्ञान लेने और मारपीट करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ था,

आज फिर मामले नें उस वक्त तूल पकड़ लिया जब पुलिस द्वारा छात्र नेता अभिजीत राय, अनस व उनके कई अन्य साथियों को कल्याणपुर थाने बैठाएं जाने का प्रकारण प्रकाश में आया, जिसकी सूचना मिलते ही भारी सख्या में छात्र थाने पहुँच गए और नारेबाजी करने लगे जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं.

छात्रों का पुलिस पर आरोप हैं, अध्यापकों पर हुई कार्रवाई के बाद उनकी ओर से पुलिस पर दवाव बनाया गया, जिसकी वजह छात्रों को हिरासत में लेकर जबरन थाने बैठाया गया और पुलिस आरोपी अध्यापकों का साथ दें रही हैं, उन्होंने कहाँ कि न्याय नहीं मिला तो ये आंदोलन आगे भी जारी रहेगा, इसमें कुछ छात्र कानपुर यूनिवर्सिटी के भी बताए जा रहे हैं.

क्या होगा इन बच्चों का भविष्य. जिनके माता पिता रात दिन खून पसीना बहा बड़े कालेजों में दाखिला कराते हैं, और वो बच्चे शिक्षक से विवाद करते हैं और जब उनपर शिक्षक कड़ाई करते हैं तब वो नेता बन जाते है. और धरना प्रदर्शन करते हैं,क्या ऐसे ही इंजिनियर बनेंगे ये बच्चे.


Previous Post Next Post