चकेरी में दिन दहाड़े बेखौफ बदमाशों नें लूट की वारदात को दिया अंजाम, स्कुटी में टक्कर मार गिराया फिर चैन छीन हुए फरार

TIMES7NEWS -कानपुर कचहरी मुकदमे की तारीख पर गई महिला स्कुटी से देवर के साथ घर वापस जा रही थी हरजिंदर स्थिति अवस्थी गेस्ट हऊस के पास स्कुटी पर सवार दो बदमाशों नें पीछे टक्कर मार गिरा दिया फिर महिला के गले से चैन तोड़ हुए फरार हो गए,

मिली जानकारी के अनुसार सनिगंवा गणेशपुर निवासी रेखा राजपूत 2018 में हुई पति रणविजय की हत्या के मुकदमे की तारीख पर गई थी और आज दोपहर लगभग 2.30 बजे कचहरी से देवर अभिषेक के साथ वापस घर जा रही थी तभी हरजिंदर नगर स्थिति अवस्थी गेस्ट हॉउस के पास पीछे से आए स्कुटी में सवार दो बदमाशों नें टक्कर मारकर गिरा दिया, जिससे महिला के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आ गई और अभिषेक के मामूली चोट लगी जबतक वो संभल पाती तब तक लुटेरे गले से सोने की चैन तोड़ फरार हो गए,जिसकी क़ीमत लगभग 1.5 लाख बताई जा रही हैं. 

घटना के बाद 112 नंबर पर कॉल की मौके पर पहुंची पुलिस नें घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, उपचार के बाद महिला नें थाने में शिकायत दर्ज कराई.

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा नें बताया की घटना की जाँच की जा रही पीड़िता द्वारा प्राप्त तहरीर के अनुसार मामला दर्ज किया जाएगा और घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

Previous Post Next Post