जेबी मेमोरियल एकेडमी में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर

कानपुर। यशोदा नगर स्थित जेबी मेमोरियल एकेडमी में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बालाजी धाम के महंत ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों, बच्चों और उपस्थित गणमान्य लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश दिया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘चक दे इंडिया’ और ‘देश रंगीला-रंगीला रे’ जैसे देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के जोश और उत्साह से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि ने बच्चों को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत करते हुए कहा कि देश के प्रति हमेशा ईमानदार और जिम्मेदार नागरिक बनें। उन्होंने बच्चों को माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने तथा राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की ओर से सभी बच्चों को लड्डू वितरित किए गए। वहीं उपस्थित गणमान्य लोगों और अतिथियों को भी लड्डू खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

Previous Post Next Post