वांछित अभियुक्त पर नौबस्ता पुलिस का शिकंजा, मेट्रो स्टेशन के पास से दबोचा

महिला संबंधी अपराध के मुकदमे में वांछित था आरोपी दिलशाद, पुलिस टीम ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

TIMES7NEWS | कानपुर

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौबस्ता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना नौबस्ता पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 289/2026, धारा 85/105 बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान उपनिरीक्षक नवनीत कुमार मय फोर्स को सूचना मिली कि आरोपी दिलशाद अनवरगंज मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को 03 अक्टूबर 2026 को करीब शाम 5:10 बजे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद दिलशाद पुत्र कमर मियां, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी 2/14 घोड़ा नखास , थाना कोतवाली, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है।

बहादुर सिंह की टीम ने कसा शिकंजा

गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक थाना नौबस्ता बहादुर सिंह, के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 नवनीत कुमार, चौकी प्रभारी आवास विकास उ0नि0 दीपक भारती, थाना नौबस्ता हे0का0 अजीत कुमार, थाना नौबस्ता आदि शामिल रहे।

थाना प्रभारी बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपी के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित अभियुक्तों और आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

Previous Post Next Post