वर्षों से फल फूल रहे सट्टेबजों पर कमिश्नरेट पुलिस का चला कानूनी हंटर
25000 की नगदी और 6 मोबाईल फोन सहित 4 सट्टे बाज गिरफ्तार.
TIMES7NEWS -कानपुर में सट्टेबजों पर कमिशनरेट पुलिस की पैनी नजर ADCP सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देशन में काकदेव थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम की बड़ी कार्रवाई, सट्टेबाज गिरोह का हुआ भंडाफोड़, पुलिस नें चार सट्टेबजों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25000 रूपये नगद और 6 मोबाइल फोन बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की.
पुलिस की जाँच में खुलासा हुआ हैं कि यह गिरोह सेंसक्स के आखिरी नंबर पर सट्टा खिलवाता था, सही नंबर आने पर 10 लगाने पर 90 रूपये देने का वादा करते थे और आखिरी के दो नंबर के मिलान सही होने पर 800 रूपये देने का लालच देते थे.
ADCP सुमित सुधाकर रामटेक नें सख्त हिदायत देते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए सटोरियों के साथ साथ इनके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों कि भी तलास जारी हैं, आने वाले 15 दिनों में पूरी तरह से सट्टेबजों सिकंजा कसा जाएगा.
