कानपुर में दबंगों नहीं है कमिश्नरेट पुलिस का जरा भी भय, लगभग आधा दर्जन दबंगों ने बीच सड़क पर बी- काम के छात्र पर जमकर बरसाए लात घूंसे 

TIMES7NEWS - कानपुर काकादेव क्षेत्र में सोमवार को दबंगों ने बीच सड़क पर बी - काम के छात्र की जमकर पीटाई कर दी,मामला थाना काकादेव के पांडु नगर हैं, पांडु नगर में रेस्टोरेंट के बाहर लगभग आधा दर्जन दबंगों बी काम के छात्र को गालियां देते दौड़ा दौड़ा के गिराकर लात घूंसे से जमकर पीटते रहे छात्र गिड़गिड़ता रहा लेकीन दबंगों को जरा भी तरस नहीं आया तभी सोर गुल सुनकर रेस्टोरेंट के कर्मचारी और कुछ लोगों ने मौके पर पहुंच गए तब दबंग जान से मारने की धमकी देते भाग निकले।



मंगलवार की दोपहर दबंगों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जमकर वायरल हुआ, मिली जानकारी के अनुसार अमन सोनकर अपने दोस्तों के साथ सोमवार की रात आठ पांडू नगर स्थिति मानस मंच पार्क चाय पीने गया था, वहीं पार्क के पास गली में दबंग शराब पी रहे थे और अमन को गालियां देने लगे जब उसने विरोध किया तो दबंगों ने तमंचे फायर कर उसे दौड़ा लिया और गिरा गिरा कर लात घूंसे जमकर पीटा।

थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वीडियो में युवकों की पहचान कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

Previous Post Next Post