कानपुर में सनसनीखेज वारदात,3 माह पहले हुई लव मैरिज,पत्नी की हत्या कर हुआ फरार पति, सूचना पर पहुंची पुलिस जॉच पड़ताल में जुटी 

TIMES 7NEWS - कानपुर पनकी थाना क्षेत्र रत्न एंक्लेव में आज उस वक्त हड़कम मच गया जब लव मैरिज करने वाले पति, पत्नी की हत्या कर फरार हो गया, चीख पुकार सुन दौड़े पड़ोसियों को फ्लैट के अंदर मिला महिला शव, पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर DCP पश्चिम एमएस कासिम आबदी ,पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम फ्लैट के अंदर पहुंची तो विवाहिता की लास फर्स में पड़ी मिली। फिर पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी।



जानकारी के अनुसार 3 माह पहले दीपिका की सौरभ उर्फ शोएब से लव मैरिज हुई थी तब से दीपका बेटे व पति के साथ रत्न एंक्लेव में रह रही थी और आज दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि शोएब ने गुस्से में आकर दीपिका को मौत के घाट उतार दिया, फिर पुलिस के पहुंचने के पहले भाग निकला।

डीसीपी पश्चिम एमएस कासिम आबदी ने बताया कि आज शाम पुलिस को हत्या की सूचना मिली जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस को 29 वर्षीय दीपिका मृत अवस्था में फर्स में पड़ी मिली जिसपर कार्रवाई करते हुए फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतिका की मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा एवं पोस्टमार्टम रिपोर्टर आने के बाद घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा और फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना हो चुकी हैं जल्द ही उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अक्टूबर 2025 को दीपिका ने सौरभ उर्फ सोएव से लव मैरिज की थी और इन दोनों का एक चार का बच्चा भी जिसके बाद से तीनों एक साथ यहां रह रहे थे।
Previous Post Next Post