महाराजपुर में तेज रफ्तार कार का कहर,पैदल सड़क पार कर रहे दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, एक दर्दनाक मौत,दूसरा बुरी तरह घायल
TIMES7NEWSनेशनल हाईवे रूमा स्थित ट्यूलिप गार्डेन के पास सड़क पार कर रहे दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में 30 वर्षीय अरविन्द कुशवाहा की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा साथी रोहित यादव बुरी तरह घायल हो गया। वहीं घटना होते ही क्षेत्रीय एवं राहगीरों का भारी जमावड़ा लग गया,जिसकी किसी ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश सिंह मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी, प्रथम दृष्टया पुलिस इसे तेज रफ्तार वाहन की वजह बता रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हाथीपुर गांव निवासी अरविन्द कुशवाहा अपने साथी रोहित यादव के साथ फैक्ट्री से काम करके लौट रहे थे सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार जिसमें अरविन्द कुशवाहा ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया वहीं दूसरा साथी बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे पुलिस ने काशीराम अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है, अरविन्द कुशवाहा अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है, अरविन्द के दो बच्चे बेटी किट्टू 12 और बेटा कल्लू 6 वर्ष का हैं।
क्षतिग्रस्त कार की हालत ये बयां कर रही हैं कि कार कितनी रफ्तार में थी, फिलहाल पुलिस कार को अपने कब्जे में लेकर घटना की वजह की जांच पड़ताल में जुटी हैं कार का नम्बर UP 32 NX 8357 हैं।
