नई गद्दी बाला जी धाम मादारपुर में बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ नव दिवसीय वार्षिक उत्सव
श्री बाला जी धाम नई गद्दी में 13 फरवरी को भव्य शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुई नव दिवसीय श्रीमद भागवत महापुराण कथा 22 फरवरी को विशाल हवन यज्ञ और महाभंडारे के पश्चात् सम्पन्न हुआ.
TIMES7NEWS -कानपुर देहात के मैथा मादारपुर स्थिति श्री बाला जी धाम नई गद्दी में इस वर्ष श्रीमद भागवत महापुराण कथा का नव दिवसीय 15वां आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 फरवरी को भव्य कलस- शोभायात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ, प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में एकत्रित हुए पुरुषों, बच्चों एवं महिलाओं नें आचार्य पं. राजेशानन्द की मधुर वाणी से भागवत भगवान की कथा का रसपान किया, और किसी दिन भक्ति भाव के भजनों तो कभी भगवान की मनोहर झंकियों में भावबिभोर होकर आस्था की डुबकियां लगाई फिर 21 फरवरी को कथा विराम के पश्चात् 22 फरवरी को विद्वान् अचार्यों द्वारा विशाल हवन यज्ञ कराया गया यज्ञ सम्पन्न होने बाद महाभंडारे का आयोजन किया गया जिसमें दूर दराज से आए हुए श्रद्धांलुवों और आस पास के गाँवों से आए हजारों की संख्या में भक्तगणों पूड़ी सब्जी और खीर का महाप्रशाद छका.


