चाय कि दुकान की आड़ में फल फूल रहा सट्टा, जुंआ और साइवर ठगी का कारोबार
बर्रा थाने में लिखित शिकायत कर पीड़ित नें लगाई जान की सुरक्षा की गुहार
TIMES7NEWS -कानपुर में जगह जगह खुले चाय अड्डे अपराध और अपराधियों के गण बनते जा रहे हैं, एक ऐसा ही मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब बर्रा थाने में मेडिकल स्टोर कर्मचारी शुभम् तिवारी नें बर्रा पुलिस से लिखित शिकायत कर सचान चौराहे स्थिति चाय की दुकान के संचालक सूरज वर्मा नाम के व्यक्ति पर चाय की दुकान की आड़ में जुआँ,सट्टा खिलाने और साइबर ठगी जैसे कारोबार करने के गंभीर आरोप लगाए, शुभम् का कहना हैं की एक विक्रम नाम का युवक जिससे मेरी जान पहचान है उसने सूरज के चाय की दुकान में सट्टा खेलने लगा जिसने सूरज को सट्टे के पैसे नहीं दिए जिसके चलते सूरज वर्मा अब मुझे आए दिन परेशान कर रहा है मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दे रहा हैं.
