विवाह समरोह में गई किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला" 24 घंटे में पुलिस नें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा"

बर्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटो में दुष्कर्म के आरोपियों को धर दबोचा,अपहर्ता को बरामद कर किया बड़ा खुलासा, 

TIMES7NEWS - कानपुर में -19 फरवरी की रात बर्रा थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हॉउस में माँ के साथ शादी पार्टी में शामिल होने गई 15 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई देर रात तक तलास की लेकिन जब कहीं पता नहीं चला बर्रा पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही बर्रा पुलिस कार्रवाई में जुटी और गेस्ट हॉउस से लेकर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खांगलने शुरू किए जिसमें दो युवक पहले उसे पैदल ले जाते फिर पिकअप (लोडर )में ले जाते हुए दिखाई दिए, पुलिस नें 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहर्ता व घटना में प्रयोग की गई पिकअप (लोडर) यूपी 78 एल0टी0 7135 बरामद की.

पुलिस के बयान में किशोरी नें पकड़े गए दोनों युवकों पर पिकअप में ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बताया की गेस्ट हॉउस से उसे बहला फुसला कर बाहर ले गए फिर उसे डरा धमका कर पिकअप में बैठा ले गए और दोनों नें उसके साथ दुष्कर्म किया, पीड़िता की तहरीर और बयान पर पुलिस नें सामूहिक दुष्कर्म और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया.

पुलिस नें 250 सीसीटीवी कैमरे खंगाले उसमें किशोरी को जबरन ले जाते दो युवक देखे गए त्वरित कर्रवाई में जुटी पुलिस नें बंबा कट के पास पिकअप को रोका और उसमें सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर, किशोरी को भी बरामद कर लिया पकड़े गए दो आरोपी विनोद गुप्ता (19) पुत्र जयनरायण गुप्ता व पिंटू दिवाकर (19) पुत्र चंद्रपाल फतेहपुर के जहानाबाद कंपिल निवासी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया

जहाँ एक ओर सरकार बेटी बचाव और बेटी पढ़ाव अभियान चला समाज को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं तो वहीं हर जगह समाज छुपे बैठे वहसी भेड़िये बेटियों को अपनी हवस का शिकार बनाने से बाज नहीं आ रहे, चाहे वो स्कूल,कालेज हो या शादी, पार्टी! कहां सुरक्षित हैं बेटियां आए दिन सबसे ज्यादा मामले दुष्कर्म के या दुष्कर्म के बाद उनकी निर्मम हत्या के मामले प्रकाश में आते ही रहते हैं, कैसे इन वहसी भेड़ियों से सुरक्षित रहेंगी बेटियां.




Previous Post Next Post