21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों,अमृत सरोवर व संपूर्ण भारत में योग कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन


योग दिवस पर होने वाले आयोजनों को लेकर क्या बोले CM योगी आदित्यनाथ 

यूपी - सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर विरासत का अद्भुत संगम हम सभी को देखने को मिलेगा। एक साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर निकायों में अमृत सरोवर व अन्य जगहों पर सम्पूर्ण आरोग्यता के लिए योग के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। हम सभी को सम्पूर्ण आरोग्यता के लिए इस कार्यक्रम से जुड़ना चाहिए एवं एक स्वस्थ्य दिनचर्या को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्हांने कहा कि ‘शरीरमाद्यं खलु धर्म साधनम’ अर्थात धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष सभी पुरुषार्थ तभी प्राप्त होंगे जब आपका शरीर स्वस्थ होगा। इस योग दिवस पर हम सभी के साथ पूरी दुनिया जुडे़गी और भारत के विरासत पर गर्व करेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विगत दिनों लखनऊ में 60 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसमें गोरखपुर के भी काफी नौजवान सम्मिलित हैं। इस भर्ती में 12,045 बेटियों की भी नियुक्ति हुई है। देश की आजादी के बाद 1947 से 2017 तक उत्तर प्रदेश में केवल 10 हजार महिला पुलिस कर्मी थीं, किन्तु वर्ष 2017 से अब तक यह संख्या 40 हजार से भी ज्यादा हो गयी है। इन नियुक्तियों पर कोई प्रश्न नहीं खड़ा कर सकता। जाति, क्षेत्र, सम्प्रदाय के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव न कर युवाओं का चयन उनकी योग्यता के आधार पर पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से किया गया है। यह पुलिस जवान कल अपने-अपने जनपदों में योग दिवस का हिस्सा बनेंगे। यह नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है। युवा ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने व उसका लाभ प्रदेश के नवनिर्माण में लेने की दिशा में आज उत्तर प्रदेश आगे बढ़ चुका है।  

Previous Post Next Post