अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर की प्रार्थना

TIMES7NEWS - फतेहपुर। इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के तत्वावधान में शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री चौक पर अहमदाबाद के मेघाणी नगर में हुए विमान हादसे में मृत लोगों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व इंडियन रेड क्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य एवं फतेहपुर चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।

सभा में उपस्थित लोगों ने हादसे में जान गंवाने वाले 242 मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।

इस अवसर पर सभासद विनय तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र अग्निहोत्री, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, चैतन्य यादव, डॉ. वकील अहमद सिद्दीकी, कैप्टन लालजी श्रीवास्तव, आशीष गौड़ एडवोकेट, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, ऐश्वर्या श्रीवास्तव एडवोकेट, रवि प्रताप सिंह एडवोकेट, सुमित सिंह एडवोकेट, कौशल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अरुणा श्रीवास्तव, राजेश राजन, अभिनव श्रीवास्तव, वेद प्रकाश गुप्ता, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, आशीष कुमार तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, उमेश कुमार, मनीष कुमार सिंह, सोमदत्त मौर्य, प्रेमचंद्र मौर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार की दुखद घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देती हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से मानवता, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

Previous Post Next Post