विशाल सिंह रजावत बने करणी सेना के दक्षिण जिला महामंत्री, लोगों ने दी शुभकामनाएं

TIMES7NEWS : कानपुर। शहर के सजारी पार्ट-2 क्षेत्र में रविवार को करणी सेना के तत्वावधान में संगठन विस्तार एवं पदग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशाल सिंह रजावत को करणी सेना कानपुर दक्षिण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े करीब 20 नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई तथा संगठन के उद्देश्यों और समाजहित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई।



कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह रजावत, जिलाध्यक्ष गौरव सिंह भदौरिया तथा अन्य पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों के स्वागत से हुई। सभी अतिथियों को पुष्पहार पहनाकर एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने "जय भवानी", "महाराणा प्रताप अमर रहें" और "जय श्रीराम" के नारों के साथ उत्साह व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष गौरव सिंह भदौरिया ने कहा कि करणी सेना कई वर्षों से पूरे देश में सवर्ण समाज को एकजुट करने का कार्य कर रही है। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विशाल सिंह रजावत को कानपुर दक्षिण जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि विशाल सिंह रजावत संगठन के उद्देश्यों के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

https://youtu.be/wS_STOv5aSE

नवनियुक्त जिला महामंत्री विशाल सिंह रजावत ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया और सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज सिंह रजावत (प्रभारी गौ रक्षा), उपांशु सिंह भदौरिया (जिला सचिव), हिमांशु सिंह भदौरिया, मोहित राजावत, शिवम राजावत, शैलजा सिंह चौहान, अंशुमान चंदेल, नितिन सिंह, अलंकार सिंह, आशुतोष भदौरिया, राजकुमार सिंह, हेमंत सेंगर, हरिओम परिहार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post