भीषण गर्मी में समाजसेवियों ने कराया शीतल शरबत वितरण

कानपुर। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच यशोदा नगर स्थित श्री एकांतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में समाजसेवियों द्वारा शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसेवा की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक लगातार राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों को शरबत पिलाया गया।

तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान हजारों लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस की। आयोजन स्थल पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। राहगीरों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन गर्मी के मौसम में लोगों को बड़ी राहत पहुंचाते हैं।

आयोजकों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने समाजसेवियों के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्य जारी रखने की बात कही।

Previous Post Next Post