कानपुर में श्री बाबा अमरनाथ सेवा मंडल की आम सभा संपन्न, 2026 यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा
TIMES7NEWS कानपुर। श्री बाबा अमरनाथ सेवा मंडल की आम सभा का आयोजन 24 मई को कानपुर शहर स्थित राजस्थान भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की अमरनाथ यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले महाभंडारे की तैयारियों एवं परिचय सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
सभा में मंडल के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा अमरनाथ यात्रा में होने वाले सेवा कार्यों को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी मंथन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मंडल की ओर से आयोजित बाटी-चोखा, खीर एवं आइसक्रीम की व्यवस्था का सभी सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने आनंद लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल के अध्यक्ष श्याम तिवारी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल, महामंत्री अजय कुमार वर्मा, दीपक मिश्रा, जितेंद्र वर्मा, सूरत सिंह, अनिल शुक्ला और वीरेन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Previous Post Next Post