काकादेव में महिला पत्रकार पर गोली और पथ्थरों से हमला
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात नाजुक
पत्रकार मुसीबत में पत्रकारों पर हमला अब आम घटना
कानपुर : थाना काकादेव कानपुर नगर 8 जनवरी
महिला पत्रकार अंजली सिंह अपने पुत्र अर्जुन के साथ रास्ते में थी तभी बदनाम चाय वाले के पास क्षेत्र के दबंग विष्णु ठाकुर ने अपने कुछ साथियों के साथ उन्हें रोका और झगड़ने लगे बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई से लेकर पत्थर और गोलियो तक पहुंच गई अंजनी सिंह ने किसी तरह से एन केन प्रकारेण भागकर अपनी जान बचाई लेकिन दबंग विष्णु ठाकुर ने अपने 15-20 साथियों के साथ घर तक उनका पीछा किया पत्रकार ने लिखित शिकायत काकादेव थाने में दी सीओ स्वरूपनगर महेंद्र सिंह देव ने तत्काल मौके पर जाकर पूरा निरीक्षण किया। और तहरीर के आधार पर एफ आई आर दर्ज कर सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया सूचना के आधार पर अपराधियों के घर पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया है, यहां तक कि 2 लोग हिरासत में ले लिए गए हैं,आगे की कार्यवाही विधि पूर्वक की जा रही है।
पत्रकार अंजली सिंह की माने तो दबंग विष्णु ठाकुर , अकीब, सीमांत, जावेद अली, हर्ष गुप्ता, कार्तिक गुप्ता नें चार से पांच राउण्ड गोलियां चलाईं लेकिन ईश्वर के कृपा से बच गई।
एडीटर इन चीफ : सुशील निगम