हरियाली की ओर ईएसआईएस का बड़ा कदम! कानपुर मंडल ने 100% लक्ष्य के साथ रचा वृक्षारोपण अभियान का नया रिकॉर्ड
TIMES7NEWS कानपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ईएसआईएस) कानपुर मंडल ने 11 जुलाई 2026 को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जोरदार पहल करते हुए प्रदेशभर के कर्मचारी राज्य बीमा औषधालयों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बबीता कुमारी ने किया।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ पौधरोपण कर हरित उत्तर प्रदेश और सतत विकास का संदेश दिया। खास बात यह रही कि कानपुर मंडल की सभी इकाइयों ने विभाग को आवंटित वृक्षारोपण का 100 प्रतिशत लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया।
इस अवसर पर डॉ. बबीता कुमारी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा योजना भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण अभियानों को लगातार जारी रखेगी।
ईएसआईएस के इस अभियान ने न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि समाज को हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रेरित किया।

