नौबस्ता में प्लॉट पर कब्जे और रंगदारी मांगने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

TIMES7NEWS : कानपुर थाना नौबस्ता के मछरिया क्षेत्र में एक प्लॉट को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित आलिम रजा ने पुलिस आयुक्त कानपुर नगर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके खरीदे हुए प्लॉट पर कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया और निर्माण कार्य रोककर रंगदारी की मांग की।

पीड़ित आलिम रजा के अनुसार वर्ष 2021 में अपनी पत्नी महजबीना अंजुम के नाम मछरिया स्थित 144 वर्गगज का एक प्लॉट खरीदा था। बाद में वर्ष 2022 में उक्त प्लॉट का दाखिल-खारिज भी उनके नाम हो गया। आरोप है कि अगस्त 2024 में जब प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया तो राजा सिंह और उसके साथियों ने पहुंचकर काम रुकवा दिया और स्वयं को जमीन का मालिक बताते हुए निर्माण कराने के एवज में रुपये की मांग की।

पीड़ित का आरोप है कि दबाव में आकर उसने आरोपियों को करीब 50 हजार रुपये दिए, जिसके बाद केवल 50 वर्गगज क्षेत्र में निर्माण की अनुमति दी गई। इसके बावजूद आरोपियों द्वारा दोबारा अधिक धनराशि की मांग की गई।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि मई 2026 में राजा सिंह, अब्दुल लतीफ, युनुस उर्फ चुना समेत अन्य लोगों ने प्लॉट पर पहुंचकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम न देने पर प्लॉट पर कब्जा करने की धमकी दी। आरोप है कि 16 मई को कुछ लोग प्लॉट पर सीमेंट के पिलर और पट्टियां लगाकर निर्माण करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित नें बतया की नफीस पर नौबस्ता व जालौन के कोच थाना में और लतीफ पर नौबस्ता में पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं।

पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ रंगदारी, धमकी और कब्जे के प्रयास के आरोप में कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post Next Post