यूपी में मौसम का कहर: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में चेतावनी

60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह

TIMES7NEWS - उत्तर प्रदेश लखनऊ, 7 अप्रैल 2026 को मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी 7 अप्रैल सुबह 8:30 बजे से अगले 24 घंटे के लिए प्रभावी बताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में मौसम अस्थिर बना हुआ है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 
इन जिलों में ओलावृष्टि का ज्यादा खतरा
बिजनौर, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मथुरा, सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद और शामली समेत आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका सबसे अधिक जताई गई है।

इन जिलों में भी अलर्ट
अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बुलंदशहर, हापुड़, कासगंज, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, रामपुर, हाथरस, एटा, मैनपुरी, संभल, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

किसानों के लिए विशेष चेतावनी मौसम विभाग ने किसानों को खास तौर पर सावधान रहने की सलाह दी है, क्योंकि इस समय खड़ी फसल को नुकसान होने का खतरा है। प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। 

खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें खुले में खड़े वाहन और सामान सुरक्षित स्थान पर रखें

मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखें
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।
Previous Post Next Post