बेकनगंज में भरभराकर ढह गया जर्जर मकान मलवे में दबकर पांच लोग हुए घायल 

TIMES7NEWS- कानपुर के थाना बजरिया क्षेत्र में मंगलवार को एक सैकड़ों साल पुराना जर्जर मकान अचानक ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 

अयूब उर्फ राजू नें 15 वर्ष पहले रूपम टाकीज पानी की टंकी के पास एक जर्जर मकान ख़रीदा था जिसमें चाय की दुकान थी और किरायेदार रहते थे जिस वक्त बिल्डिंग का एक हिस्सा भरभराकर गिरा उस वक्त वहां काफी भीड़ जमा थी, जिसमें मंजूर, सलीम, तारिक रियाज अहमद और दिलशाद घायल हो गए जिन्हे स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ टीम नें बाहर निकाल उर्सला अस्पताल भिजवाया जहाँ उनका  उपचार चल रहा हैं।

क्या हुआ?

रूपम टॉकीज के पास स्थित इस पुराने मकान का एक हिस्सा अचानक गिर गया हादसे के वक्त वहां लोगों की भीड़ मौजूद थी मकान में किरायेदार और नीचे दुकान भी चल रही थी।

राहत और बचाव कार्य

सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची मलबे में फंसे लोगों को निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल लोग

मंजूर, सलीम, तारिक, रियाज अहमद और दिलशाद इस हादसे में घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है।

प्रशासन का बयान

एसीपी अभिषेक राहुल के अनुसार, सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

Previous Post Next Post