कानपुर में शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ "पुलिस नें दो महिला सहित एक पुरुष को गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा"
बादशाही नाका पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो ई-रिक्शा/ऑटो में यात्री बनकर महिलाओं के पर्स से कीमती सामान चोरी करता था।
TIMES7NEWS - कानपुर बादशाही नाका पुलिस ने दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है उनके पास से चोरी के गहने और 49,570 नकद बरामद हुए,घटना 9 मार्च की है, जब एक महिला अपनी बेटियों के साथ शादी में जा रही थी घंटाघर चौराहा पर उतरने के बाद पता चला कि पर्स से करीब 15 लाख रुपये के गहने चोरी हो चुके हैं जांच में सामने आया कि यह गिरोह ई-रिक्शा/ऑटो में पहले से बैठकर यात्री बनता था खासकर महिलाओं को निशाना बनाता था मौका मिलते ही पर्स से गहने और नकदी निकाल लेता था
इस पूरे मामले का खुलासा अंजली विश्कर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों पर पहले से भी कई केस दर्ज हैं गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है पूछताछ में और भी चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।