TIMES7NEWS - कानपुर के रनिया थाना क्षेत्र के सरवनखेड़ा रोड पर स्थित एक खेत में बुधवार शाम को एक महिला का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलता मिला। राहगीरों ने शाम 6 बजे के आसपास शव को देखा और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रनिया दिनेश कुमार गौतम पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए और आसपास के गांवों में महिला की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुवों से जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा।