दो भाइयों के बीच नशेबाजी में विवाद हुआ, जिसमें एक भाई ने दूसरे पर गोली चला दी, घायल भाई अस्पताल में और दूसरा जेल में है
TIMES7NEWS - कानपुर के बाबूपुरवा क्षेत्र में उस वक्त सांसनी फैल गई जब दो सगे भाइयों के बीच नशे की हालत में विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से दूसरे भाई पर गोली चला दी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
डीसीपी साऊथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बाबूपुरवा कोतवाली के बगाही चौकी क्षेत्र में रहने वाले विनोद अग्निहोत्री के दो पुत्रों, अजय अग्निहोत्री और विजय अग्निहोत्री के बीच नशे की हालत में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अजय ने अपने पिता की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से विजय पर गोली चला दी, जिससे विजय के कंधे में गोली लग गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पिस्तौल को फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
