रिहायसी एरिया के बीच स्क्रैप गोदाम में भीषण आग,क्षेत्र में मची अफरा तफरी,पहुंची दमकल की कई गाड़ियां
TIMES7NEWS - कानपुर थाना सेन पश्चिम पारा क्षेत्र न्यू आजाद नगर चौकी अंतर्गत सतवरी के रिहायसी इलाके में अवैध रूप संचालित स्क्रैप गोदाम में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग लग गई और आग लपटे देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया, लोग अपने घरों से बाहर निकल सड़को पर आ गए, जिसकी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर क्षेत्रीय पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई और फायर बिग्रेड की टीम नें रेसक्यू शुरू किया, कई घंटो की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया, फिलहाल फायर बिग्रेड टीम की त्वरित कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई!
घटना स्थल पर जाँच पड़ताल कर रही पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा सकी हैं जाँच पड़ताल जारी हैं!
अब सवाल ये उठता हैं कई वर्षों से कोयला नगर और सतवरी क्षेत्र में घनी आवादी के बीच हजारों की संख्या में किसकी मर्जी से संचालित हो रहा मानक विहीन स्क्रैप का कारोबार?
क्या नगर निगम,प्रदूषण विभाग, फायर विभाग या फिर पुलिस विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा हैं?
