चोरी के आरोप में जेल में बन्द कैदी की संदिग्ध मौत, कानपुर कमिश्नरेट पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

TIMES7NEWS - कानपुर जिला कारागार में बंद कैदी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, मृतक की पहचान रंजीत के रूप में हुई, वहीं आक्रोशित परिजनों नें जूही थाना की मिलेट्री कैंप चौकी का घेराव कर सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया, हंगामा देख भारी संख्या में पहुंची पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने में जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च को पुलिस नें एक चोरी के मामले का खुलसा करते हुए रंजीत को जेल भेज दिया और वहीं दूसरे दिन आरोपी रंजीत की जेल में संदिग्ध परस्तिथियों में मौत हो गई, जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और परिजनों नें मिलेट्री कैंप चौकी का घिराव कर हंगामा शुरू कर दिया और परिजनों का आरोप हैं की पुलिस कैदी को जेल भेजनें के तीन दिन पहले पूंछताँछ के लिए थाने लाई थी और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, पुलिस का दावा हैं की कैदी का मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा गया था उसके चोट की कोई पुष्टि नहीं हुई, परिजनों नें कई घंटो हंगामा किया, पुलिस अधिकारियों नें मामले को संज्ञान में लेते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस नें स्थिति को नियंत्रण में करते हुए घटना के कारणों की जाँच पड़ताल शुरू कर दीं हैं.
Previous Post Next Post