कानपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डीसीएम नें टूरिस्ट बस में मारी जोरदार टक्कर 

TIMES7NEWS - कानपुर पनकी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया,तेज रफ्तार डीसीएम नें डबल डेकर बस में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बस के परखच्चे उड़ गए और बस में बैठे सभी यात्री बस के अंदर बुरी तरह फंस गए, हादसे की जानकारी मिलते आनन फानन में घटना स्थल पर भारी संख्या पुलिस बल व फायर टीम नें पहुँच कर रेशक्यू शुरू किया बस की खिड़कियां काटी फिर बस के अंदर फसे घायलों को धीरे धीरे बाहर निकाला.
बस में 57 यात्री सवार थे जिसमें 50 लोग घायल हुए कुछ गंभीर रूप से घायल हुए कुछ को मामूली चोटे आई एक की दर्दनाक मौत हो गई जिसमें 15 लोगों के मामूली चोटे बताई जा रही हैं बाकी गंभीर घायल हो गए, जिसमें एक हालत बहुत गंभीर थी जिसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस नासिक से अयोध्या होते हुए नेपाल जा रही थी तभी तेज रफ्तार डीसीएम नें जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 57 यात्री बस के अंदर फस गए.
Previous Post Next Post