•तेज रफ्तार ट्रक नें बाईक सवार को मारी जोरदार टक्कर, ट्रक के पहिए में बाईक सवार युवक का फसा पैर कटकर हुआ अलग
TIMES7NEWS - उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बदरका सिकंदरपुर करन ब्लॉक "आजाद मार्ग चौराहा" के पास सोमवार रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर ट्रक में फंसने की वजह से कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की चीख पुकार सुनकर घटना स्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई.
बताया जा रहा हैं कि बाईक सवार युवक किसी काम से उन्नाव जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक नें बाईक सवार के जोरदार टक्कर मार दी जिसमें उसकी बाईक ट्रक के पहिए में फस गई और युवक के एक पैर में ट्रक का पहिया चढ़ गया जिससे उसका पैर कटकर अलग हो गया. जिसकी राहगीरों नें पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुँची पुलिस नें घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसका उपचार चल रहा हैं, लेकिन घटना के बाद ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया वहीं पुलिस नें कार्रवाई करते हुए ट्रक को अपने कब्जे में लेकर फरार ट्रक चालक की तलास में जुटी हैं.