मथुरा में गौरक्षक चंद्रशेखर फरसा बाबा की मौत, समर्थकों नें किया हाइवे जाम, ट्रक ड्राइवर की भी चली गई जाम 

यूपी के मथुरा में दुर्भाग्य पूर्ण घटना,गौरक्षक फरसा बाबा की संदिग्ध मृत्यु " समर्थकों नें हाइवे जाम कर किया हंगामा" पुलिस बता रही हादसा

उत्तर प्रदेश के मथुरा थाना कोशीकला नवीपुर में कल रात्रि एक हादसे के दौरान गौरक्षक संत चंद्रशेखर, फरसा वाले बाबा की हादसे में मौत हो गई जिसकी खबर मिलते ही पूरे जनपद में हड़कंप मच गया, फिर आक्रोशित गौरक्षा दल के सैकड़ो समर्थक सड़को पर उतर आए और छाता में दिल्ली- आगरा हाइवे जाम कर पत्थर बाजी शुरू कर दी जिसकी सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस नें उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए अंशू गैस के गोले छोड़े और लाठियाँ पटक खदेड़ा.


समर्थकों आरोप हैं की - फरसा बाबा नें एक संदिग्ध ट्रक को गौवंस लदे होने के सक पर रोक लिया जिसपर ट्रक चालक नें उन्हें टक्कर मार दी, जिससे फरसा बाबा की मृत्यु हो गई. 

पुलिस का कहना हैं की फरसा बाबा नें जिस ट्रक को गौवंस लदे होने के शक में रोका था उसमें किराने का सामान लदा हुआ था और उस वक्त घना कोहरा था तभी पीछे से एक सरिया लदा हुआ ट्रक निकला जिसने फरसा बाबा को टक्कर मार दी जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए और उनकी हादसे में दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई जिससे आक्रोशित गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं नें सड़क पर उपद्रव शुरू कर दिया जमकर पत्थर बाजी की यहाँ तक की पुलिस के वाहनों पर भी पथराव कर दिया जिसके बाद हरकत में आई पुलिस नें उपद्रीवियों को काबू करने के लिए अंशू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग कर उपद्रीवियों को खदेड़ा, जिस पर कार्यवाही करते हुए दर्जनों उपद्रीवियों को हिरासत में भी लिया और सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों की पहचान की कर कार्यवाही की जाएगी.

मथुरा पुलिस की अपील हैं, की ये एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हैं इसे कुछ लोग सोशल मिडिया के माध्यम से अफवाह फैला,भ्रामक रूप दे रहे हैं जिसकी जाँच की जा रही हैं और जल्द ही उनकी पहचान कर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. अन्यथा कोई भी अफवाह न फैलाये.
Previous Post Next Post