माँ दुर्गा समिति के तत्वाधान में सात दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन, गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा.

TIMES7NEWS - कानपुर दक्षिण यशोदा नगर पी ब्लाक स्थिति दुर्गा मन्दिर में आयोजित वार्षिक उत्सव में 6 मार्च से 12 मार्च तक सुप्रशिद्ध कथा वाचक श्री गोपाल जी महाराज की मधुर वांणी से संगीतमय श्री राम कथा का सात दिवसीय भव्य आयोजन, कथा प्रारंभ होने से पहले श्रद्धांलुवों गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओं और पुरुषों नें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और जय श्री राम के जयकारों के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, शोभा यात्रा दुर्गा मन्दिर से प्रारंभ हुई और क्षेत्र के देव स्थानों से होते हुए मन्दिर प्रांगण में सम्पन्न हुई!




माँ दुर्गा समिति नें बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 मार्च को वार्षिक उत्सव का शुभारंभ हुआ हैं,आज शुक्रवार से सात दिवसीय मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान की श्री राम कथा प्रारंभ होने से पहले कलस शोभा यात्रा निकाली गई हैं और 6 मार्च से लेकर 12 मार्च तक भक्तजन श्री गोपाल जी महाराज की मधुर वांणी से संगीतमय श्री राम कथा का रसपान करेंगे और 12 मार्च को कथा सम्पन्न होने के पश्चात् 12 मार्च की रात्रि धनुष यज्ञ का आयोजन किया जाएगा और 13 मार्च को हवन व महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा.
Previous Post Next Post