महाराजपुर में बन्द कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी
TIMES7NEWS - उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में पिछले कुछ दिनों में फांसी के फंदे से लटककर जान देने की कई दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, अवसाद (डिप्रेशन), और रील्स (Reels) देखकर अनुकरण करने जैसे कारण शामिल हैं। कानपुर के महारजपुर में उस वक्त चीख पुकार मच गई जब मजरा गांव 25 वर्षीय सोनी नाम कि विवाहिता की कमरे के अन्दर फांसी के फंदे से झूलता शव मिला, परिजनों की चीख पुकार सुन पड़ोसियों की भीड़ एकत्रित हो गई, सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस नें मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवली थाना क्षेत्र देवीपुरवा की रहने वाली सोनी का सात वर्ष पहले नगरा गांव निवासी भानुप्रताप से विवाह हुआ था भानुप्रताप ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था दोनों के एक 6 वर्षीय बेटा अभिषेक और 4 वर्षीय बेटी अनुप्रिया हैं.
प्रभारी निरक्षक राजेश कुमार के अनुसार ये घटना घरेलू कलह की बात सामने आ रही हैं वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, मृतिका के मायके पक्ष को सूचना दी गई हैं और मायके वालों की तरफ से तहरीर मिलने के उपरांत और जाँच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
