पीड़िता 

कल्याणपुर में फल खरीद रही महिला से लूट" स्कुटी सवार लुटेरे चैन तोड़ हुए रफूचक़्कर"

TIMES7NEWS - कानपुर में बेखौफ लुटेरों के हौसले बुलंद कमिश्नरेट पुलिस को दें रहे खुली चुनौती, कल्याणपुर थाना क्षेत्र बगिया रोड महाराणा प्रताप स्कूल के पास फल खरीद रही महिला को निशाना बनाया और शातिर लुटेरे महिला के गले से चैन तोड़ फरार हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार दो लुटेरे एक्टिवा से आए और महिला के गले में पड़ी चैन पर झपटा मार फुर्र हो गए जब तक महिला कुछ समझ पाती तबतक लुटेरे नौ दो ग्यारह हो गए, जिसकी महिला नें 112 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी. लेकिन सबसे हैरानी की बात तो यह है की पीड़िता शाम 7 बजे से देर रात तक थाने और चौकी के चक्कर काटती रही लेकिन कार्रवाई शून्य, इस घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैला हुआ हैं.

अब सवाल ये उठता हैं, क्या कमिश्नरेट पुलिस इन शातिर लुटेरों पर लगाम लगा पाएगी" या फिर लुटेरों के हौसले यूँ ही बुलंद रहेंगे?

पुलिस का कहना हैं कि घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खांगले जा रहे हैं जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई कि जाएगी.

Previous Post Next Post