दो थानों की सीमा पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार का कहर — तीन घायल, चालक फरार
TIMES7NEWS - कानपुर में थाना नौबस्ता और सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र की सीमा के पास गंगापुर कॉलोनी (न्यू आजाद नगर चौकी क्षेत्र) में तेज रफ्तार कार ने सब्जी की ठिलिया, साइकिल सवार और एक राहगीर को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया।हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में दिनेश कुमार विश्वकर्मा (उम्र लगभग 40 वर्ष), पुत्र उदय राज, निवासी राजीव विहार तथा शनि गुप्ता (13 वर्ष), पुत्र संजय गुप्ता, निवासी केडीए कॉलोनी शामिल हैं। एक अन्य राहगीर भी इस हादसे में घायल हुए है। बताया जा रहा है कि साइकिल सवार शनि के हाथ और पैर में फ्रैक्चर है। तो वहीं दिनेश विश्वकर्मा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं,स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां दिनेश का उपचार जारी है।
शनि के पिता संजय गुप्ता का आरोप हैं -अस्पताल प्रबंधन नें इलाज करने से पहले पैसो कि मांग की जब उसके पिता नें पैसे न होने कि बात कहीं तो उपचार करने से मना कर दिया और कहा कहीं और ले जाओ,सूचना पर पहुंचे यशोदा नगर चौकी इंचार्ज नें शनि को इलाज के लिए काशीराम भिजवा दिया।
घटना की सेन पश्चिम पारा थाना अध्यक्ष ने पुष्टि की है कि तीन लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। चूंकि हादसा दोनों थानों की सीमा के पास हुआ, पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल फरार चालक की तलाश जारी है। पुलिस नें कार को अपने सुपुर्दगी में लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश का माहौल है और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।
