संदिग्ध परिस्थितियों में 11 वर्षीय किशोरी की मौत, बन्द कमरे में फांसी के फंदे में झूलती मिली लाश" पुलिस जाँच में जुटी"
TIMES7NEWS - कानपुर चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सनिगंवां में 11 वर्षीय किशोरी नें कमरा बन्द कर फांसी लगा जान दें दी, परिजनों नें जब दरवाजा तोड़ कर देखा तो कोहराम मच गया, नाबालिक बच्ची की मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर क्षेत्रीय पुलिस और फोरेंसिक टीम नें पहुँच कर जाँच पड़ताल के बाद शव को शील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
जानकारी के अनुसार 11 बजे स्कूल से घर आई थी और भाई बहनो के साथ खेल रही थी और कुछ देर बाद फांसी के फंदे से झूलती मिली, घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक तीन साक्ष्य एकत्रित किए हैं, घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों नें बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ghatna🙏की सही जानकारी मिल पाएगी.
बच्ची की माँ शयमा देवी नें बताया की 11 बजे स्कूल से आई थी भाई बहन के साथ खेल रही थी हमलोग अंदर ही थे पता नहीं कैसे कब क्या कर लिया हमलोगों को कोई जानकारी ही नहीं हुई जब जानकारी हुई तो ऊपर से दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे से उतारा.
पुलिस हर पहलू पर गहनता से जाँच कर रही हैं घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं, आस पास के लोगों और परिजनों से पूंछताछ की जा रही, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का सही पता चल पाएगा.
