लगातार बारिश भी नहीं रोक पाई कांवरियों के कदम

बिठूर से बाराबंकी तक गूंज रहा बम बम भोले
कानपुर: प्रत्येक वर्ष की तरह महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कांवरियों का ताता लगातार चारों तरफ लगा है।प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कांवरिया अपनी कावर में गंगा जल लेकर प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। प्रत्येक वर्ष में दो बार यह कांवरिया कावर लेकर पदयात्रा करते हैं।सावन के महीने में पूरा महीना कांवरियों का ताता लगा रहता है।इसी तरह महाशिवरात्रि के पर्व पर भी कांवरियों का हुजूम उमड़ता है। और मंदिर के तरफ जाने वाला हर रास्ता बम बम भोले के उद्घोष से गूंजता रहता है, अंधेरा,धूप, पानी,और सर्दी  किसी भी हाल में कांवरियों के कदम नहीं डगमगाते श्रद्धा और विश्वास अपने पूरे चरम पर दिखाई देता है,मंदिर की छटा भी देखते बनती हैं।
एक विशेषता कावंरियों के मुखिया ने की जिस क्षेत्र से कावंरियों का जत्था निकलता हैं। उन कावंरियों से साथ एक महान्त भी होता है,जो सभी कावरियों में जोश और ऊर्जा व मनोबल को डगमगाने नही देता है।और भोलेनाथ के दर्शनों के लिए उत्साहित कर उनके दर तक पहुचाता है।

रिपोर्टर इन चीफ: (सुशील निगम)


Previous Post Next Post