【Times7news】

*मुकेश अंबानी का नया धमाका अब फ्री में मिलेगा रिलायंस जियो का 4जी फोन, अंबानी ने बताए ये फीचर्स*

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो की उपलब्धियां बताते हुए दुनिया का सबसे सस्ता फोन लांच कर दिया। मध्यप्रदेश में भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।यहां दो करोड़ से अधिक मोबाइल फोन हो गए हैं।

भोपाल।रिलायंस जियो (Reliance Jio) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो की उपलब्धियां बताते हुए दुनिया का सबसे सस्ता फोन लांच कर दिया। उन्होंने बताया कि यह फोन दुनिया को डिजीटल आजादी देगा। यह फोन बगैर की बोर्ड को दबाए ही आवाज सुनकर आपरेट होगा। खास बात यह भी है कि यह फोन फ्री में दिया जाएगा। सिर्फ सिक्योरिटी के तौर पर 1500 रुपए जमा करना होगा। रिलायंस जिओ की घोषणा का इंतजार मध्यप्रदेश के उपभोक्ता बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। मध्यप्रदेश देश का ऐसा राज्य हैं जहां दो करोड़ से अधिक मोबाइल उपभोक्ताएं हैं और यहां 6 मोबाइल फोन कंपनियां हैं।

देशभर में धूम मचाने वाली रिलायंस जिओ की शुक्रवार को ठीक 11 बजे शुरू हुई एजीएम मीटिंग में मुकेश अंबानी ने कंपनी के बढ़ते कदमों को बताया। उन्होंने बताया कि कंपनी का मुनाफा दस हजार गुना हो गया है। रिलायंस में ढाई लाख कर्मचारी काम करते हैं। उन्होंने एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं की।

यह है नए फोन के फीचर्स

-जियो का यह अनलिमिटेड डाटा के इस्तेमाल की सुविधा देगा।

-जियो धन-धना-धन प्लान 150 रुपए में मिलेगा।

-153 रुपए में महिने भर अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।

-देश की 22 भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा।

-24 अगस्त से प्री बुकिंग पर मिलेगा फोन।

15 अगस्त से ट्रायल शुरू होगा।

-पांच नंबर दबाने पर खतरे का संदेश खुद जाएगा।

-जनधन खाते भी जीओ से जुड़ सकेंगे।

-इससे हमेशा कॉल फ्री रहेगी।

फ्री मिलेगा जियो फोन

-मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि यह फोन फ्री में दिया जाएगा। इसके लिए 1500 रुपए सिक्योरिटी मनी जमा करना होगा।


-मुकेश अंबानी ने बताया कि यह जियो फोन डिजीटल आजादी देगा।

-यह दुनिया का सबसे इंटेलीजेंट फोन है।

-24 अगस्त से प्री बुकिंग पर मिलेगा फोन।

बेटी ईशा और बेटा आकाश होंगे नए कंपनी के डायरेक्टर

मुकेश अंबानी ने घोषणा की है कि कंपनी में अब ईशा अंबानी और आकाश अंबानी भी डायरेक्टर बना दिए गए हैं।

15 अगस्त से मिलेगा नया फोन

-मुकेश अंबानी ने घोषणा की है यह फोन 15 अगस्त से मिलना शुरू हो जाएगा।

-इस फोन में यदि कोई खराबी या सुविधा पसंद नहीं आए तो तीन साल के भीतर कभी भी लौटा सकते हैं।

यह है दुनिया के सबसे सस्ते फोन के फीचर्स

-मुकेश अंबानी ने बताए यह फीचर्स

-jio फोन पर वायर कॉल हमेशा फ्री रहेगी।

-24 रुपए में दो दिन और 54 रुपए में एक सप्ताह लिमिटेड डाटा।

-153 रुपए में एक माह अनलिमिटेड डाटा।

-पांच नंबर दबाने पर खतरे का संदेश खुद जाएगा।

-वायस कमांड से मैसेज भी भेजा जा सकेगा।

-वायस कमांड में वीडियो देखा जा सकता है।

-जनधन खाते भी जीओ से जुड़ सकेंगे।

-इससे हमेशा कॉल फ्री रहेगी।

500 रुपए में मिलेगा स्मार्ट फोन

-बताया गया कि यह फोन 500 रुपए में उपभोक्ताओं को मिलेगा।

-बेटे आकाश ने किरण नामक एक उपभोक्ता को इस नए फोन से पहला कॉल लगाकर बात की।

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने की घोषणा

-मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने दुनिया का सबसे सस्ता फोन लांच कर दिया। इस फोन में 4जी के सभी फीचर्स बताए।

और क्या कहा मुकेश अंबानी

अंबानी बोले-250 करोड़ का वायस कॉल कर रहे हैं जियो के उपभोक्ता।

देशभर में हो गए जिये के साढ़े 12 करोड़ ग्राहक

-देशभर में जियो के साढ़े 12 करोड़ ग्राहक हो गए हैं।

-रिलायंस का प्रोडक्ट वर्ल्ड क्लास है।

-पिता को श्रद्धांजलि देते वक्त भावुक हुए मुकेश अंबानी। आंखों से छलके आंसू। मां भी हुई भावुक।

-रिलायंस का टर्न ओवर 33 लाख करोड़ के पार।

- पिछले दस माह में जियो ने काफी रिकार्ड बनाए।

-इतनी बड़ी कंपनी हो गयी है कि इसमें ढाई लाख कर्मचारी काम करते हैं।

-रिलायंस का मुनाफा दस हजार गुना बढ़ा।

-मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में से एक है।

11.00 am

मध्यप्रदेश में हो रहा है बेसब्री से इंतजार

इससे पहले मुकेश अंबानी की घोषणा का मध्यप्रदेश में भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मध्यप्रदेश मोबाइल कंपनियों के लिए बड़ा बाजार बन गया है। यहां दो करोड़ से अधिक मोबाइल फोन हो गए हैं। एमपी मोबाइल कंपनियों का बड़ा बाजार है।

पहले भी लाए थे 500 रुपए में मोबाइल फोन

करीब 16 साल पहले देशभर में रिलायंस के इन्फोकाम ने एक बड़ी क्रांति ला दी थी। उसने धीरूभाई अंबानी के विजन को आगे बढ़ाया, जिसमें वे चाहते थे कि एक पोस्टकार्ड से भी सस्ता मोबाइल काल करने की आजादी दी जाए। हुआ भी ऐसा ही। धीरू भाई अंबानी की कंपनी ने रिलायंस इंफोकाम नाम से मोबाइल फोन लांच किया जो मात्र 500 रुपए में था।

इंफोकाम की तरह होगा दुनिया का सबसे सस्ता फोन

माना जा रहा है कि रिलायंस 16 साल पहले लाए गए रिलायंस इंफोकॉम की तर्ज पर ही 500 रुपए में 4जी स्मार्ट फोन देने की घोषणा कर सकती है। पिछले कई दिनों से भारतीय मीडिया में इसकी खबरें चल रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत एक हजार से डेढ़ हजार रुपए भी हो सकती है। शुक्रवार को होने वाली मीटिंग में नए ैटरिफ प्लान की भी घोषणा की जा सकती है।

दो करोड़ हैं MP में उपभोक्ता

मध्यप्रदेश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ते-बढ़ते दो करोड़ के पार हो गई है। इसके अलावा भोपाल जिले में 21 लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं, जो अन्य कंपनियों के हैं। मध्यप्रदेश में जियो के अलावा, आइडिया, रिलायंस स्मार्ट, एयरटेल, वोडाफोन, टाटा डोकोमो, वीडियोकॉन,बीएसएनएल कंपनियां हैं।

यह भी है खास

-कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस जियो ने दो करोड़ 4G फीचर फोन का ऑर्डर कर दिया है। जो इसी माह से लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा।

- रिलायंस एक हजार रुपए करीब सब्सिडी भी दे सकती है।

- 2G हैंडसेट का इस्तेमाल करने वालों को टारगेड करेगी कंपनी।

स्वतंत्रता दिवस से शुरू होगी बिक्री

- शुक्रवार को होने वाली एजीएम मीटिंग में देश के इस सबसे सस्ते फोन को लॉन्च किया जा सकता है।

- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसकी बिक्री शुरू की जा सकती है।

- इसे आनलाइन और आफलाइन बिक्री की जानकारी दी जाएगी।

- फोन खरीदने के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन स्कीम भी बताई जा सकती है।

4जी फोन में ऐसे होंगे फीचर्स

- रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 2.4 इंच की स्क्रीन होगी।

- 512एमबी रैम और 4जीबी इंटरनल मेमोरी होगी।

- माइक्रो एसडीकार्ड से मेमोरी भी बढ़ाई जा सकेगी।

- 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और VGA फ्रंट कैमरा होगा।

- Wi-Fi, ब्लू टूथ, NFC और जीपीएस भी रहेगा।

- यह नया फोन myjio, जियो tv, जियो सिनेमा और jio म्यूजिक को भी सपोर्ट करेगा।

Previous Post Next Post