‘हर घर तिरंगा’ यात्रा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, 12 अगस्त को इन रास्तों पर रहेगा बदलाव
TIMES7NEWS कानपुर। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत 12 अगस्त 2026 को सरसैया घाट चौराहा से ग्रीन पार्क चौराहा तक तिरंगा यात्रा प्रस्तावित है। यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने सुबह 8 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है।
यातायात पुलिस के अनुसार कार्यक्रम के दौरान जाम और यातायात अव्यवस्था से बचने के लिए वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य तक जाना होगा।
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
1. कंपनी बाग चौराहा की ओर से आने वाले वाहन
सभी प्रकार के वाहन मर्चेंट चैंबर तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। वाहन मर्चेंट चैंबर तिराहा से दाहिने मुड़कर सिल्वरटन तिराहा, फिर दाहिने मुड़कर एम.जी. कॉलेज चौराहा होते हुए जा सकेंगे। इसके अलावा सिल्वरटन तिराहा से लाल इमली चौराहा होकर भी अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
2. फूलबाग की ओर से आने वाले वाहन
वाहनों को मेघदूत तिराहा से वीआईपी रोड/सरसैया घाट की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा, परेड चौराहा एवं लाल इमली चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
3. बड़ा चौराहा से आने वाले वाहन
बड़ा चौराहा की ओर से आने वाले वाहन चेतना चौराहा एवं सरसैया घाट चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।
4. गुमटी घाट की ओर से आने वाले वाहन
गुमटी घाट की ओर से आने वाले वाहनों को वीआईपी रोड/सरसैया घाट चौराहा की ओर जाने से रोका जाएगा। ऐसे वाहन गुमटी घाट से बाएं मुड़कर मेघदूत तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि 12 अगस्त को सुबह 8 बजे से तिरंगा यात्रा की समाप्ति तक निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें।
किसी भी यातायात संबंधी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9305104340 तथा ग्रीन कॉरिडोर सेल 9454402413 पर संपर्क किया जा सकता है।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से यह भी अपील की है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तत्काल रास्ता दें, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
