24 घंटे में सकुशल बरामद हुआ 10 वर्षीय फरमान, 250 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर काकादेव पुलिस ने खोजा
TIMES7NEWS कानपुर। थाना काकादेव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर गुम हुए 10 वर्षीय बालक फरमान को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, फरमान पुत्र नग्गन अली, निवासी कौशांबी, रानीगंज स्थित एक मदरसे में पढ़ाई करने आया था। 29 जून 2026 को वह मदरसे से निकलने के बाद लापता हो गया। मामले की सूचना थाना काकादेव पुलिस को मिलने पर तत्काल गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने बालक की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया और आसपास के लगभग 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर फरमान को सकुशल खोज निकाला।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बालक सुरक्षित है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में थाना काकादेव पुलिस की त्वरित जांच और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
