कानपुर में होटल की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, हिडेन कैमरों से बनते थे अश्लील वीडियो

TIMES7NEWS - कानपुर पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में रावतपुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार के बड़े गोरखधंधे का खुलासा किया है। मामला रावतपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर स्थित रिद्धि होटल का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर होटल संचालक समेत एक युवती को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया।



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल में लंबे समय से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और रावतपुर पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान होटल से एक हिडेन कैमरा भी बरामद हुआ, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि होटल के कमरों में गुप्त कैमरे लगाए गए थे, जिनसे आने वाले लोगों की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड की जाती थीं। बाद में उन्हीं वीडियो को दिखाकर लोगों से ब्लैकमेलिंग और वसूली की जाती थी। पुलिस ने मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और संदिग्ध सामग्री भी कब्जे में ली है।

इस पूरे काले धंधे के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शहर में इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Previous Post Next Post