कानपुर में होजरी दुकानदार की हत्या से सनसनी

TIMES7NEWS -कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र में रविवार देर रात होजरी दुकानदार की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। 
सवाई सिंह के हाते में दुकानदार विजय चौरसिया (42) का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही फीलखाना और कोतवाली थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार  शिरकी मोहाल निवासी विजय चौरसिया की शिवाला में होजरी की दुकान हैं, परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट संचालक के बेटे ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

शुक्रवार देर शाम कुछ युवक विजय को बहाने से शिवाला के पास सवाई सिंह के हाते इलाके में रामचंद्र गुप्ता के मकान में ले गए, जहां जीने के पास ले जाकर कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। मकान में रहने वाले अन्य किरायेदार आवाज सुनकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 

घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Previous Post Next Post