ककवन पुलिस ने 23 क्वार्टर देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
TIMES7NEWS - कानपुर। अपराध एवं अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ककवन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 23 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देशन एवं पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना ककवन पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मंगलवार को पांडु नदी के पास ग्राम कोली चोकी क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 23 क्वार्टर टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान पंकज कुमार पुत्र स्व. बजरंग निवासी ग्राम अटावा थाना ककवन जनपद कानपुर नगर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी बिठगांव जितेंद्र सिंह राजपूत, कांस्टेबल संजय कुमार सिंह एवं कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।