कल्याणपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या व लूट का 48 घंटे में खुलासा, इनामी आरोपी गिरफ्तार

TIMES7NEWS : कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास में 23 अप्रैल को हुई बुजुर्ग महिला की हत्या और लाखों की ज्वेलरी लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। क्राइम ब्रांच टीम और कल्याणपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार के इनामी आरोपी आर्यन शर्मा उर्फ ईसू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है जिसकी अनुमानित कीमत 27 लाख हैं।

https://youtu.be/MDex_PmNx_E

डीसीपी पश्चिम कासिम अबिदी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 23 अप्रैल की दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि आवास विकास निवासी निर्मला (53) नाम की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है और घर में रखे जेवर गायब हैं। सूचना मिलते ही अलाधिकारियों सहित क्षेत्रीय पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गईं।

जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे, क्षेत्रीय लोगों से पूंछताछ की और घटना स्थल से फोरेंसिक टीम द्वारा एकत्रित किए गए कुछ अहम साक्ष्य से पता लगा आरोपी आर्यन उर्फ ईसू (18) को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से कानपुर देहात के मूसानगर क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में रावतपुर में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया क्राइम पेट्रोल व सोशल मिडिया में कुछ ऐसी चीजे देखी थी वह पहले से मृतका के घर के सामने पार्क में बैट बाल खेलता था और कई बार गेंद लेने के बहाने से घर के अंदर जाकर उसने पूरी जानकारी जुटाई थी।

घटना के दिन जब महिला का पति घर से बाहर सामान लेने गए हुए थे, तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर हत्या कर दी और घर में रखे गहने लेकर फरार हो गया।


पुलिस के अनुसार यह वारदात पूरी तरह से पूर्व नियोजित थी। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया और इस सफल अनावरण करने वाली टीम को 25 हजार रूपये पुरुष्कार देने की घोषणा की हैं ।

Previous Post Next Post