पुलिस की चाक चौबंध व्यवस्था में डीएवी डिग्री कालेज में कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव हुआ सम्पन्न, 94 प्रत्याशीयों का भाग्य मतदान पेटी में हुआ बंद
TIMES7NEWS -कानपुर बार ऐसोसिशन चुनाव 2026 -17 फरवरी मंगलवार की सुबह 9 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे कमिश्नरेट पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ, 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को डीएवी डिग्री कालेज में पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच 7198 अधिवक्ताओं नें 94 प्रत्यासियों के लिए मतदान किए.
मतदान स्थल पर मोबाइल फोन और सस्त्र पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहे, सर्टिफिकेट प्रेक्टिस कार्ड और क्यूँ आर कोड की पर्ची दिखाने पर ही अधिवक्ताओं को मतदान स्थल पर प्रवेश दिया गया, मतदाताओं के आलावा सभी अधिवक्ताओं को बैरिकेटिंग के बाहर रखा गया, मतदान स्थल से 5000 मीटर की दूरी यानि गोरा कब्रिस्तान तान तक रेड जोन रहा, रेड जोन में होल्डिंग व बैनर के लिए पतिबंध रहा! सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुए और शाम 5 बजे तक 7198 पात्र मतदाताओं में से 5658 अधिवक्ताओं नें अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस चुनाव में केवल 78.6 प्रतिशत मतदान हुआ.
किस पद पर कितने प्रत्यासियों की रही दावेदारी
मंत्री पद पर 11 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए 7, महामंत्री के लिए 9, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 8, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 5, मंत्री के लिए 11, कोषाध्यक्ष के लिए 6, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए 5, संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए 6, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए 5, वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए 11व कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए 21 दावेदार मैदान में हैं।



