कल्याणपुर में हुआ बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर फटने से हुआ धमाका, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे तीन की हालत बताई जा रही नाजुक

TIMES7NEWS -कानपुर के कल्यापुर थाना क्षेत्र आवास विकास -3 में गुरुवार की शाम चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया जिससे जोरदार धमाका हुआ और घर में आग लग गई,जिसमें परिवार के सदस्यों सहित 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिसमें तीन व्यक्तियों की हालत नाजुक बताई जा रही हैं, घर में आग लगने से काफी नुकसान भी हुआ हैं सूचना मिलते ही घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस टीम और फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुँच गई और घंटो की कड़ी मशक्क्त से आग पर काबू पाया फिर घटना स्थल में फंसे घायलों को बाहर निकाल उन्हें नजदीकी अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया, गैस सिलेंडर से गैस रिसाव की वजह से धमाका होने की आशंका जताई जा रही हैं, पुलिस नें जाँच पड़ताल शुरू कर दी हैं.



पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस नें घटना स्थल पर पहुँच कर स्थानीय लोगों की सहायता से घर में लगी आग बुझा घायलों को अस्पताल भर्ती करा अग्रिम कार्रवाई में जुटी हैं.


Previous Post Next Post