रावतपुर में संसानीखेज वारदात 32 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से हमला और गोली मारकर कर दिया लहूलुहान, एक आरोपी गिरफ्तार
कई अन्य साथियों के साथ घात लगाए बैठे दबंग पिता पुत्र ने दिया वारदात को दिया अंजाम, घायल अस्पताल में भर्ती
TIMES7NEWS -कानपुर रावतपुर थाना क्षेत्र में बीती 17 फरवरी की रात बेखौफ दबंगो नें संसनीखेज वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जब छपेड़ा पुलिया पर कई साथियों के साथ घात लगाए बैठे पिता -पुत्र नें सोनू राठौर को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया.
परिजनों के अनुसार सोनू राठौर छपेड़ा पुलिया पर सब्जी और पूजन सामग्री की दुकान चलाता हैं, जिसका पूर्व में बऊआ लाइट कारोबारी राजेश विश्वकर्मा और उसके पुत्र अभिषेक विश्वकर्मा से विवाद हो गया था जिसके चलते 17 फरवरी की देर रात पिता-पुत्र राजेश और अभिषेक अपने कई अन्य साथियों के साथ पहले से ही घात लगाए बैठे थे और मौका मिलते ही सोनू राठौर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया फिर पेट में गोली मारकर लहूलुहान कर दिया. गोली चालने की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जिसकी सूचना मिलते घटना स्थल पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस नें घायल सोनू राठौर को हैलट अस्पताल भिजवाया जहाँ उसका उपचार चल रहा हैं, घायल सोनू की हालत गंभीर बताई जा रही हैं, फिलहाल पुलिस नें त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूंछताँछ कर रही हैं और अन्य आरोपियों की तलास में कार्रवाई जारी हैं,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं.

