अध्यक्ष पद पर योगेन्द्र कुमार अवस्थी लल्लन की जीत, महामंत्री बने विनय कुमार मिश्रा
बार एसोसिएशन चुनाव में योगेन्द्र कुमार अवस्थी लल्लन नें दिनेश कुमार शुक्ला को 62 बोटों से हराया, महामंत्री पद पर विनय कुमार मिश्रा नें सुशील कुमार सिंह को 82 बोटों से पराजित किया. मतगणना के बाद विजयी हुए प्रत्यासियों के समर्थकों नें जमकर जश्न मनाया.
TIMES7NEWS- कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव 2026 में अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए कांटे की टक्कर रही बुधवार को देर रात तक चली मतगणना में अध्यक्ष पद पर योगेन्द्र कुमार अवस्थी लल्लन और दिनेश कुमार शुक्ला के बीच कांटे की टक्कर रही आखिरी राउंड में योगेन्द्र अवस्थी नें दिनेश कुमार शुक्ला को 62 बोटों से मात दी वहीं महामंत्री विनय कुमार मिश्रा शुरू से ही बढ़त बनाएं रहे और सुशील कुमार सिंह को 82 बोटों पराजित कर विजयी हुए.
मंगलवार को मतदान के बाद बुधवार की सुबह फिर एक बार कानपुर कचहरी छावनी में तब्दील हो गई अधिवक्तावों के आने से पहले ही कमिश्नरेट पुलिस नें कचहरी परिसर के कोने कोने में भारी संख्या में पुलिस तैनात रही और पुलिस चाक चौबंध व्यवस्था में देर रात तक मतगणना हुई.


