रालोद नगर अध्यक्ष उस्मान शाह के आवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पिता के निधन पर जताया गहरा शोक

TIMES7NEWS- कानपुर। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के कानपुर नगर अध्यक्ष उस्मान शाह के पिता के निधन की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया। मंत्री अनिल कुमार यशोदा नगर स्थित मच्छरिया में उस्मान शाह के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।



इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि पिता का निधन परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। दुख की इस कठिन घड़ी में पूरी सरकार और पार्टी संगठन शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मंत्री अनिल कुमार ने परिजनों के साथ कुछ समय व्यतीत कर उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। शोक संवेदना प्रकट करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

शोक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, रोहित अग्रवाल, बृजराज सिंह राजावत, नीरज सिंह चंदेल, रॉबिन गुप्ता, मोहम्मद नबी इदरीसी, शाकिर अली एडवोकेट, इकराम अली, शाकिर अली उस्मानी, मोहम्मद असलम सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान किया।

Previous Post Next Post