फर्जीवाड़े के कारखाने पर पुलिस का धावा! 27 फर्जी मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, लैपटॉप-प्रिंटर समेत शातिर गिरफ्तार
TIMES7NEWS कानपुर। कमिश्नरेट कानपुर नगर की काकादेव पुलिस ने शिक्षा और सरकारी दस्तावेजों के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े के खेल का बड़ा पर्दाफाश करते हुए एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 27 फर्जी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कशीट, 27 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी मदद से नकली दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे।
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन, अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल और सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर के निर्देशन में थाना काकादेव प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में शास्त्री नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नितिन कुमार व पुलिस टीम ने यह कार्रवाई करते हुए अखिलेश गुप्ता (36 वर्ष) निवासी शास्त्री नगर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से भी कई आपराधिक मामलों में वांछित रह चुका है। उसके खिलाफ काकादेव थाने में वर्ष 2020, 2023 और 2026 के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बरामद सभी दस्तावेजों और उपकरणों को कब्जे में लेकर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस द्वारा की गईं बरामदगी
27 फर्जी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट मार्कशीट
27 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र 1 ओप्पो मोबाइल फोन
1 लैपटॉप 1 प्रिंटर दस्तावेज तैयार करने में प्रयुक्त अन्य सामग्री
