नौबस्ता पुलिस ने ऑटो में बैठाकर चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, महिला से लूटा माल बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार
TIMES7NEWS - कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ऑटो में सवारी बैठाकर वारदात को अंजाम देते थे और चोरी के पैसों से एक एक्टिवा स्कूटी भी खरीदी थी। पुलिस ने महिला से हुई लूट का पूरा माल बरामद करने का दावा किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को अंजू द्विवेदी नामक महिला अपने रिश्तेदार के यहां जाने के लिए नौबस्ता चौराहे से ऑटो में बैठी थीं। ऑटो में पहले से दो व्यक्ति पीछे की सीट पर बैठे थे। रास्ते में आरोपियों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और जब वो अचेत हो गई तब महिला के बैग की चैन तोड़कर करीब 25 हजार रुपये, एक जोड़ी झुमकी और दो अंगूठियां चोरी कर लीं। वारदात के बाद आरोपी यशोदा नगर बाइपास के पास फरार हो गए।
मामले में थाना नौबस्ता में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके बाद ऑटो चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
गौरव मेहता उर्फ रोमी (39 वर्ष)
अनुप मिश्रा (54 वर्ष)
विजय शुक्ला
अभियुक्तों के पास से बरामद
2 अदद झुमकी (पीली धातु)
2 अंगूठियां
20,560 रुपये नकद
चोरी में प्रयुक्त ऑटो (UP78FT7083)
स्कूटी (इंजन नंबर JK43EW0469693)
पुलिस के अनुसार, गिरोह ऑटो में सवारी बैठाकर उन्हें निशाना बनाता था और मौका पाकर चोरी कर फरार हो जाता था। आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया है और इस सरहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रूपये का पुरुस्कार देने की घोषणा की हैं।
थाना नौबस्ता पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में कमिश्नरेट पुलिस नें बड़ी सफलता हासिल की चार मई को भी नौबस्ता टीम नें शातिर चोरी गिरोह की तीन महिलाओं व साथी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं।
पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और वारदातों की जांच में जुटी है।