मकर संक्रांति के पर्व पर यशोदा नगर बाई पास पर अग्रणी युवा शक्ति सेवा संगठन नें बाटी चाय और बिस्किट

मकर संक्रान्ति हमारे देश का प्रमुख पर्व है और इसे सम्पूर्ण भारत के सभी प्रान्तों में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। मकर संक्रांति को देश के अगले अगल प्रान्तों में उत्तरायण, खिचड़ी, पोंगल, तिल संक्रांति आदि नामों से भी जाना जाता है।संक्रान्ति का अर्थ है 'सूर्य का एक राशि से अलग होकर दूसरी राशि में जाना।

पौष मास में सूर्य का धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश मकर संक्रान्ति रूप में जाना जाता है।

हिन्दू धर्म की मान्यता अनुसार उत्तरायण होते भगवान सूर्य की कृतज्ञ वंदना के पर्व मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर लोग गंगा स्नान करने के साथ ही खिचड़ी, फल, अन्न, वस्त्र आदि दान कर पुण्य प्राप्त करते हैं। 
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सामाजिक कार्यों में अग्रणी युवा शक्ति सेवा संगठन (राष्ट्र को समर्पित सामाजिक संस्था) ने कानपुर के यशोदा नगर बाईपास पर आम जनमानस के बीच चाय औऱ बिस्किट का वितरण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था अध्यक्ष अतुल तिवारी आक्रोश, विशिष्ट सदस्य पवन जग्गी, प्रदेश महासचिव सन्दीप तिवारी,
आईरा प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, आईरा जिलाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, युवा शक्ति सेवा संगठन जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मनीष (मनी), महासचिव दीप चन्द्र, सचिव गौरव तिवारी के साथ अंकित पांडेय, नागेंद्र त्रिपाठी, धीरू, संजय आदि ने सहयोग किया।

रिपोर्टर इन चीफ- सुशील निगम
Previous Post Next Post